Allu Arjun Arrest Update: हाईकोर्ट से बेल मिलने के बावजूद क्यों जेल में रहे Allu Arjun : अल्लू अर्जुन पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप, जिसमें एक थिएटर में भगदड़ के दौरान दो बच्चों की मां की मौत हो गई थी।
अल्लू अर्जुन को आखिरकार हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन उनकी रिहाई में रात 11:45 तक कोई प्रगति नहीं हुई। उनके करोड़ों फैंस के मन में अब एक बड़ा सवाल उठ रहा है – आखिर इतने बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार क्यों किया गया और जमानत मिलने के बावजूद उन्हें जेल में क्यों रहना पड़ा?
इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि कानून के रास्ते में कभी-कभी छोटी-सी देरी भी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है, चाहे व्यक्ति कितना भी प्रसिद्ध क्यों न हो।

Allu Arjun Arrest News:
Allu Arjun इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं, और शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन कई घंटों तक वे जेल से बाहर नहीं आ पाए। इस बीच, उनके लाखों समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर उनकी रिहाई की मांग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, अल्लू अर्जुन को जेल से बाहर निकलने के लिए कुछ और समय लग सकता है, क्योंकि कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
Allu Arjun First In Jail :
जेल सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जून शुक्रवार शाम से ही अपनी रिहाई का इंतजार करते दिखे. उन्हें शुक्रवार की रात किसी तरह जेल में ही बितानी पड़ी. उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक, रात का खाना दिया गया. उन्हें बेड और तकिया दिया गया. सूत्रों ने बताया कि वह रात भर थोड़े बेचैन से दिखे. उन्हें अपने बैरक में कभी टहलते तो कभी करवटें बदलते देखा गया. उनके हावभाव से लग रहा था कि वह रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने खाना भी ठीक से नहीं खाया. वह देर रात तक जागते रहे. हालांकि, जेल के बाहर उनके फैन्स का जमावड़ा लगा रहा.

Hydrabad Police Arrest Allu Arjun :
Allu Arjun फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आदेश के तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच चंचलगुडा जेल भेजा गया। हालांकि, उनके वकीलों ने जल्द ही हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत का आदेश प्राप्त कर लिया। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया, जबकि इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी थी।
What Happend on 4th December :
चार दिसंबर की रात Allu Arjun की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैन्स संध्या थिएटर में जमा हो गए थे। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में 35 वर्षीय महिला रेवती की दुखद मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। रेवती के परिवार की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 105 और 118(1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है।

मृतक के पति ने केस वापस लेने की दी पेशकश :
भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले भास्कर ने शुक्रवार को कहा कि इस घटना में अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं थी और वह अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को वापस लेने के लिए तैयार हैं। भास्कर ने बताया कि अल्लू अर्जुन का सिनेमाघर में आना गलत नहीं था, और उन्होंने पुलिस से इस बारे में कोई सूचना नहीं पाई, बल्कि यह जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली।
जब अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का नाम भूल गए :
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का नाम भूलने की घटना का जिक्र किया गया। यह वीडियो पुष्पा फिल्म की सक्सेस मीट का था, और इसे राजनीतिक नजरिए से देखा गया, खासकर रेवंत रेड्डी के सम्मान से जुड़कर। कुछ अटकलों के अनुसार, अल्लू अर्जुन को इस भूल के कारण परेशान किया गया, लेकिन ज़ी न्यूज़ ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की।
तेलंगाना में बीआरएस के सत्ता में आने के बाद, केसीआर के साथ फिल्म इंडस्ट्री के मजबूत संबंध रहे हैं, जबकि रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कुछ विवाद भी उभरे हैं। रेवंत रेड्डी ने फिल्म उद्योग से जुड़े कई आरोप लगाए, जैसे नागार्जुन के एन कन्वेंशन को ध्वस्त करना और सामंथा के खिलाफ टिप्पणी।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड और टॉलीवुड के अभिनेता भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रविकिशन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि वरुण धवन ने इस पर सवाल उठाया, कहकर कि “सारी जिम्मेदारी एक्टर की नहीं होती”।